Latest News

HOTEL MARITON विवाद, पुलिस एक्शन न होने से नाराज निवेशक ने बनाया हाईकोर्ट जाने का मन, पढि़ए मामला

Published on 20 Jan, 2025 05:26 PM.

         जय हिन्द न्यूज/जालंधर

दोआबा के बिजनेस सेक्टर से जुड़ा होटल मैरीटन निवेश विवाद अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट जा सकता है। पुलिस में शिकायत देने के बाद सबूत व गवाह पेश कर चुके निवेशक सुभाष महेन्द्रु ने खुद को पुलिस की ढीली कार्रवाई से असंतुष्ट बताया है। महेन्द्रु ने दावा किया है कि वो पुलिस के खिलाफ माननीय हाईकोर्ट में याचिका दायर करने जा रहे हैं।

 

 

बता दे कि जालंधर में साल 2022 में लांच हुए होटल मैरीटन के संचालक व निवेशक 2 साल बीतने के बाद आपस में उलझ गए हैं। निवेशक सुभाष महेन्द्रु ने बीते साल होटल के मौजूदा प्रबंधकों के खिलाफ पुलिस में ठगी-जालसाजी व मजबूर करके ब्लैकमेल किए जाने के आरोपों के साथ शिकायत दायर की थी।

 

 


महेन्द्रु ने बताया कि वर्तमान मैनेजिंग डायरैक्टर परमजीत सिंह मरवाहा के खिलाफ बार्टर एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लघंन करने के आरोप में पुलिस के पास ठगी की शिकायत दजऱ् करवाई थी। सुभाष ने अपने आरोप को साबित करने के लिए होटल के पूर्व एम.डी सिमरदीप सिंह ठुकराल को मुख्य गवाह बनाया और एग्रीमैंट की कापी भी पेश की है।

 


महेन्द्रु का दावा है कि जांच अधिकारी एसीपी परमजीत सिंह के समक्ष हुई वार्तालाप के दौरान उतरवादी पक्ष ने एग्रीमैंट को लिखित में तस्दीक करते हुए 127 कापीयों तक की सेवाएं देने के लिए खुद को पाबंद माना था। साथ ही सेवाएं न देने के बदले के कारण भी पेश किए थे। मगर बावजूद इसके पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।
 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663